कपड़ा प्रोसेसिंग यूनिट में लगी भीषण आग, एक दर्जन दमकलों ने पाया काबू 

भीलवाड़ा/उदयपुर। भीलवाड़ा के पास हमीरगढ़ ग्रोथ सेंटर में स्थित कपड़ा प्रोसेङ्क्षसग यूनिट में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात आग लग गई। कुछ ही देर में ये आग बेकाबू होकर पूरी यूनिट में फैल गई। आग की सूचना मिलते की दमकर की करीब एक दर्जन गाडि़यां मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।  रात करीब २ बजे इस प्रोसेङ्क्षसग यूनिट में आग लगी। इसके बाद करीब एक दर्जन दमकल की गाडि़यों ने ४० चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि सुबह तक रुक-रुककर धधकती रही। आग में करोड़ों के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। आग के कारण फैक्ट्री से निकलने वाला धूएं का गुबार कई किलोमीटर तक दिखाई दिया। जिससे दूरदराज के इलाकों से भी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को फैक्ट्री से दूर रखा।  फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों और दमकल विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। साथ ही फैक्ट्री में हुए नुकसान के बारे में भी जायजा लिया जा रहा है। 

Leave a Reply