पश्चिमी विक्षोभ के चलते नरम पड़े गर्मी के तेवर, 18 तक मौसम रहेगा सुहावना

 मई के दूसरे सप्ताह से लेकर गर्मी के तेवर नरम पड़ गए है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अगले चार दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। इसके साथ ही 18 मई तक हल्की बूंदाबांदी के भी आसार है।

दरअसल, मई के पहले सप्ताह में गर्मी ने तेवर तीखे थे। जिसके चलते तापमान अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, दूसरे सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के चलते 13 मई को गरज के साथ छाए बादल तथा बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दे दी है। यहीं कारण है कि 40 से लेकर 42 तक पहुंचा तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक रह गया। 

Leave a Reply