एसडीएम ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण मवेशियों की देखभाल में लगे कर्मचारियों को दिये निर्देश

फतेहपुर बाराबंकी। छुट्टा जानवरों के लिए क्षेत्र के ग्राम मवईया में प्रषासन द्वारा गौषाला बनाया गया था। जिसमे आंये दिन ग्रामीणों द्वारा षिकायते की जा रही थी कि गौषाला में लाए गए मवेषी गौषाला से निकलकर फसले बर्बाद कर रहे है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मवेषियों की देखभाल में लगे लोगों को जरूरी निर्देष दिय और कहा कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही की गई तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। मालुम हो कि विकास खंड फतेहपुर क्षेत्र के मवईया मजरे भंतरी में प्रषासन द्वारा गौषाला बनाया गया था। जिसमे छुट्टा मवेषियों को लाकर उसके चारे पानी की व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने का दायित्व विभागों को दिया गया था। लेकिन जहां मवेशी रह रहे थे उसका बन्धा कम ऊंचाई का होने के कारण मवेशी गौशाला से बाहर चले जाते थे और आस पास लगी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते थे। जिसकी षिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी। गौषाला में मवेषियों के खाने में सिर्फ सूखा भूसा ही उपलब्ध है पानी पीने के लिए तालाब तो बनाया गया है लेकिन उसका पानी तेज धूप के कारण गर्म हो जाता है। गौषाला पहुंचे एसडीएम पंकज सिंह ने ब्लाक कर्मियों को हिदायत दी कि वह बन्धे की ऊचाई बढाने के साथ कटीले तार लगाए जिससे मवेषी परिसर से बाहर न जा सके। उन्होंने पूरे परिसर में पानी भराने को कहा जिससे परिसर में घास उग सके और मवेषियों को चारा उपलब्ध होने लगे। एसडीएम ने कहा कि 23 बिन्दु है जिसपर गौषाला में कार्य होना है अभी कई कमियां है जिन्हें जल्द ही दूर किया जायेगा, यदि कोई भी कर्मचारी इसमे लापरवाही दिखाता है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply