कांग्रेस विधायक ने की प्रज्ञा ठाकुर और अनिल सोमित्र पर प्रकरण दर्ज करने की मांग

भोपाल। नाथुराम गोडसे को भोपाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा देश भक्त बताने के विरोध में काॅगे्स कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को  लिली टाॅकीज़ चैराहे पर अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में सांकेतिक धरना देकर भोपाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर कड़ी कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। विधायक का कहना है कि प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी के हत्यारे को देश भक्त बताकर देश की जनता का अपमान किया है। इनके इस बयान से इस देश के 130 करोड़ लोग आहत हुए हैं। कांग्रेस विधायक ने जहाॅगीराबाद थाना प्रभारी को आवेदन देकर माॅग की है कि नाथुराम गोडसे को देश भक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और भाजपा के मीडिया प्रमुख अनिल सोमित्र के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। आगे आरिफ मसूद ने कहा कि भाजपा की विचारधारा गाॅधी विरोध है आज ही केन्द्रीयमंत्री आनंद हेगड़े ने भी प्रज्ञा ठाकुर के बयान का समर्थन करते हुए गोडसे को देश भक्त माना है इसके लिए देश की जनता इन्हे माफ नहीं करेगी। देश में आज दो विचारधाराएं चल रही हैं एक गाॅधी विचारधारा है दूसरी गोडसे विचारधारा है जिसको भाजपा मानती है इसी लिए समय≤ पर इस तरह के बयान देकर अपनी मानसिक्ता को उजागर करते रहते है। आरिफ मसूद ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की जनता से माफी मांगना चाहिए और प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी से बर्खास्त करना चाहिए। सांकेतिक धरने में मुख्य रूप से नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मो. सगीर, पार्षद रफीक कुरैशी, शाहवर मंसूरी, मेवालाल कनर्जी, रईसा मलिक, नरेन्द्र गोलू यादव, विशेष राय सक्सेना, यशवंत यादव, नादिर खान, नीलिमा दुबे, बंटी राय, शेहजान अहमद जिम्मी, विजय मिश्रा, पुरूषोत्तम गुप्ता, अनस अली, अकबर राईन, समीर राईन, राजीव मिश्रा, रोहित यादव, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply