फरीदकोट में पूर्व मंत्री पर पथराव, दो समर्थक घायल; खडूर साहिब में कांग्रेस वर्कर की हत्या

जालंधर. लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के दौरान रविवार सुबह 7 बजे से पंजाब की 13 सीटों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक प्रदेश में 23.45% तो पटियाला में सबसे ज्यादा 28.07% मतदान हो चुका है। इसी बीच फरीदकोट और खडूर साहिब समेत कई जगह हिंसा की सूचना है। फरीदकोट के गांव कांगड़ में पूर्व मंत्री मलूका की गाड़ी पर पथराव किया गया। इसमें मलूका बाल-बाल बच गए। इसी तरह खडूर साहिब में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई तो गुरदासपुर व होशियारपुर में भी लोग आपस में भिड़ गए। प्रदेश में कुल 278 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सनी देओल की एंट्री के गुरदासपुर सीट पर सबकी नजर है। गुरदासपुर, बठिंडा, फिरोजपुर और संगरूर सीटों पर पार्टियों के राज्य प्रमुख खुद उम्मीदवार हैं। वहीं, दो केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर व हरदीप सिंह पुरी भी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा पटियाला सीट पर खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर की वजह से उनकी साख भी दांव पर लगी है।

मतदान अपडेट्स-

साढ़े 12 बजे: उधर फिरोजपुर के गांव रमे वाला में वोट डालने जा रहे नंबरदार पर हमला कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
12 बजे: पंजाब-23.45 प्रतिशत मतदान। गुरदासपुर-26.26, अमृतसर-19.53, खडूर साहिब-21.05, जालंधर-21.94, होशियारपुर-21.50, आनंदपुर साहिब-22.32, लुधियाना-21.14, फतेहगढ़ साहिब-21.29, फरीदकोट-22.95, फिरोजपुर-25.59, बठिंडा-24.64, संगरूर-26.17 और पटियाला-28.07 प्रतिशत रहा।
साढ़े 11 बजे: रामपुरा में अकाली दल के वर्करों पर कांग्रेस समर्थकों ने हमला कर दिया, जिसमें एक अकाली वर्कर का सिर फट गया। मौके पर पहुंचे अकाली दल के जिला प्रधान सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि कांग्रेस की ओर से सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है। वह इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे। इसके बाद गांव कांगड़ में अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका भी हमले का शिकार हो गए।
11 बजे: खडूर साहिब लोकसभा इलाके के गांव सरली में वोट डालने जा रहे एक कांग्रेसी वर्कर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
10 बजे: पंजाब में 9.94% मतदान हुआ। लोकसभा हलकों में गुरदासपुर 9.94, अमृतसर 7.34, खडूर साहिब 9.04, जालंधर 9.52, होशियारपुर 9.03, आनंदपुर साहिब 9.18, लुधियाना 9.04, फतेहगढ़ साहिब 10.55, फरीदकोट 8.84 फिरोजपुर 11.23, बठिंडा 10.06, संगरूर 11.14 और पटियाला 13.98% मतदान
9 बजे: गुरदासपुर के गांव कोट मोहन लाल में कांग्रेसियों में पहले से चली आ रही रंजिश आज चुनाव में निकली। सरपंच अशोक कुमार के बेटे सुनील और उसके भाई प्रदीप समेत दोनों पक्षों के 4 लोग जख्मी हुए
9 बजे: पंजाब में 6.88 % मतदान हुआ। लोकसभा हलकों में गुरदासपुर 5.56 अमृतसर 6.23 खडूर साहिब 7.15 जालंधर 7.97 होशियारपुर 8.02 आनंदपुर साहिब 5.83 लुधियाना 2.46 फतेहगढ़ साहिब 5.51 फरीदकोट 4.71 फिरोजपुर 6.25 बठिंडा 10.06 संगरूर 11.14 और पटियाला 8.60%
साढ़े 8 बजे पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने वोट डाला
इससे पहले आनंदपुर साहिब के कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी वोट डालने परिवार के साथ लुधियाना पहुंचे। लोगों से की वोट की अपील
पटियाला में निवर्तमान सांसद एवं पीडीए उम्मीदवार डाॅ. धर्मवीर गांधी परिवार के साथ पहुंचे पोलिंग बूथ
आनंदपुर साहिब में वोटिंग शुरू होने के आधा घंटा बाद साढ़े 7 बजे रुकी, मशीन में गड़बड़ी है वजह
मोगा में सुबह 7 बजे सबसे पहले अकाली नेता जत्थेदार तोता सिंह ने वोट डाला
प्रदेश में 2 करोड़ 8 लाख मतदाता

पंजाब में कुल 2,08,92,674 में मतदाता हैं। इसमें 1,10,59,828 पुरुष और 98,32,286 महिला मतदाता हैं। सुबह 7 बजे से 23,213 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के 30,000 और पंजाब पुलिस के 75,000 जवान तैनात किए गए हैं।

एनडीए को पिछली बार  6 सीटें मिली थी पिछली बार
पिछले चुनाव में एनडीए ने पंजाब में खडूर साहिब, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर, बठिंडा, गुरदासपुर और होशियारपुर सीटें जीती थीं। हालांकि विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर सीट पर हुआ उपचुनाव कांग्रेस ने जीत लिया। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में अकाली-भाजपा की सरकार थी, लेकिन अब कांग्रेस सत्ता में है। दूसरी ओर 'आप' के कई विधायक टूटकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

कहां कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में

गुरदासपुर में 15, अमृतसर में 30, खडूर साहिब में 19, जालंधर में 19, होशियारपुर 8, आनंदपुर साहिब 26, लुधियाना 22, उम्मीदवार मैदान में हैं। फतेहगढ़ साहिब सीट पर 20 उम्मीदवार, फरीदकोट और फिरोजपुर सीट पर 22-22 उम्मीदवार तो बठिंडा में 27, संगरूर में 25 और पटियाला में 25 उम्मीदवार हैं। इस प्रकार कुल 278 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होना है। इनमें 24 महिलाओं समेत अमृतसर से सबसे ज्यादा 30 तो हाेशियारपुर में सबसे कम 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 35 दागी भी हैं और सबसे ज्यादा केस लुधियाना के पीडीए कैंडिडेट सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ दर्ज हैं।

23213 में से 719 बूथ संवेदनशील, 509 अति संवेदनशील

प्रदेश के कुल 23213 मतदान केन्द्रों में से 719 संवेदनशील, 509 अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। सूबे में चुनाव आचार संहिता के दौरान कुल 283 करोड़ की वस्तुएं और नकदी जब्त की गई है। इसमें 32.73 करोड़ कैश, 22.54 करोड़ का सोना-चांदी, 10 करोड़ की शराब समेत 228 करोड़ का नशा शामिल है। 142 गैर लाइसेंसी हथियार व 873 गोला-बारूद जब्त किया है। 12002 बूथों की वेब कास्टिंग होगी।

किस सीट पर कौन प्रमुख चेहरे हैं मुकाबले में

लोकसभा सीट     प्रत्याशी (एनडीए)    प्रत्याशी (कांग्रेस)    प्रत्याशी (आप और पीडीए )
गुरदासपुर    सनी देओल (एनडीए)    सुनील जाखड़ (कांग्रेस)    पीटर मसीह (आप)
अमृतसर    हरदीप सिंह पुरी (एनडीए)    गुरजीत सिंह औजला (कांग्रेस)    ————–
खडूर साहिब    जागीर कौर (एनडीए)    जसबीर सिंह डिप्मा (कांग्रेस)    ————–
होशियारपुर    सोमप्रकाश (एनडीए)    डॉ. राजकुमार चब्बेवाल (कांग्रेस)    डॉ. रवजोत सिंह (आप)
जालंधर    चौ. संतोख सिंह (कांग्रेस)    चरणजीत सिंह अटवाल (एनडीए)    ————–
लुधियाना    रवनीत सिंह बिट्‌टू (कांग्रेस)    महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल (एनडीए)    सिमरजीत सिंह बैंस (पीडीए)
पटियाला    परनीत कौर (कांग्रेस)    सुरजीत सिंह रखड़ा (एनडीए)    डॉ. धर्मवीर गांधी (पीडीए)
बठिंडा    हरसिमरत कौर (एनडीए)    अमरिंदर राजा वड़िंग (कांग्रेस)    सुखपाल सिंह खैहरा (पीडीए)
फिरोजपुर    सुखबीर सिंह बादल (एनडीए)    शेर सिंह घुबाया (कांग्रेस)    ————–
फरीदकोट    मो. सदीक (कांग्रेस)    गुलजार सिंह रणिके (एनडीए)    ————–
संगरूर    भगवंत मान (आप)    केवल सिंह ढिल्लों (कांग्रेस)    परमिंदर सिंह ढींढसा (एनडीए)
आनंदपुर साहिब    प्रेम सिंह चंदूमाजरा (एनडीए)    मनीष तिवारी (कांग्रेस)    ————–
फतेहगढ़ साहिब    अमर सिंह (कांग्रेस)    दरबारा सिंह गुरु (एनडीए)    ————–
अटवाल सबसे उम्रदराज

प्रदेश में सबसे ज्यादा उम्र जालंधर से अकाली दल-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी चरणजीत सिंह अटवाल की है। अटवाल 82 साल के हैं, वहीं चार आजाद उम्मीदवार पटियाला से ऋषभ शर्मा, गुरदासपुर से परमप्रीत सिंह, अमृतसर से गौतम और शुभम कुमार सबसे कम 25 वर्ष के हैं।
 

Leave a Reply