सूरज ने तरेरी आंखे गर्मी का प्रकोप बढा

ग्वालियर   मई माह के दूसरे पखवाडे में गर्मी के तेवर एक बार फिर तीखे होने लगे है। सोमवार को दिन चढने के साथ ही भगवान भास्कर ने अपना तेज दिखाना शुरु कर दिया था। दोपहर   तापमान ४० के पार होते ही सडके सूनी नजर आने लगी थी। आसमान से बरस रही आग के कारण दोपहर के समय बाजारों में भी भीडभाड कम रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों  में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन अभी गर्मी स ेराहत नहीं मिल रही है। शाम को सूर्यअस्त के बाद भी शरीर झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलती रही। वहीं रात के समय कूलर एसी मेंं भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

Leave a Reply