विश्व कप क्रिकेट में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं मैक्सवेल

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप क्रिकेट में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं। मैं अपनी पहचान दो बार विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी के रूप में बनाना चाहता हूं। मैक्सवेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। कई अवसरों पर वह मैच विजेता रहे हैं। आरोन फिंच के कप्तान बनने के बाद से ही मैक्सवेल ने हर मैच में पांच ओवर औसतन फेंके हैं। वहीं पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की कप्तानी में उन्होंने औसतन 2.4 ओवर प्रति मैच डाले थे। उन्होंने भारत और यूएई दौरे पर तीन बार दस ओवर का कोटा भी पूरा किया। मैक्सवेल ने कहा, ‘मैने दुबई और भारत में कुछ ओवर गेंदबाजी की। कुछ और ओवर डालकर लय बनाए रखना चाहता था। मैने लंकाशर में काउंटी खेलते समय उसे बनाये रखा है।' उन्होंने कहा, ‘एक अनियमित गेंदबाज के पास लय होना जरूरी है। मैं रन रोकने के लिये गेंदबाजी करता हूं। ऐसे में विरोधी टीम पर दबाव आ जाता है। मैं दूसरे गेंदबाजों के सहायक की भूमिका निभाना चाहता हूं।' मैक्सवेल ने आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में अपनी जगह फिर पाने के लिए आईपीएल छोड़कर काउंटी क्रिकेट खेला। साथ ही कहा कि आईपीएल नहीं खेलना बड़ा फैसला था। 

Leave a Reply