Melinda Gates resigns from the post of co-chairperson of Gates Foundation

मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने सोमवार को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयरपर्सन पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। मेलिंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेरे परोपकार के अगले चैप्टर में आगे बढ़ने का यह मेरे लिए सही समय है।मेलिंडा गेट्स ने एक नोट में कहा, "काफी सोच-विचार करने और चिंतन के बाद मैंने, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयरपर्सन के रूप में अपनी भूमिका से इस्‍तीफा देने का फैसला किया है। 7 जून, फाउंडेशन में मेरे काम का आखिरी दिन होगा।साथ ही उन्होंने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि वह यह कदम पूरे विश्वास के साथ उठा रही हैं कि गेट्स फाउंडेशन इस समय मजबूत स्थिति में है।

Leave a Reply