फिर दो युवतियों से गैंगरेप, 4 दिनों तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

बीकानेर । गैंगरेप और रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीकानेर में फिर से दो युवतियों से गैंगरेप की दो अलग-अलग वारदाते सामने आई हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है । पहला मामला बीकानेर के नया शहर थाना इलाके का है। वहां पीडि़ता ने दर्ज कराई अपनी प्राथमिकी में दो युवकों पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता के अनुसार आरोपियों ने उसे चार दिन तक बंधक बनाए रखा और डूंगरगढ़ तथा अन्य स्थानों पर ले जाकर उससे रेप किया। पीडि़ता ने शनिवार को इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरी वारदात नाल थाना इलाके में सामने आई है। वहां युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि दो युवक उसे बहला फुसलाकर खेत में ले गए। वहां पर नशीला पदार्थ पिलाकर उससे रेप किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीकानेर में गैंगरेप का एक और मामला सामने आया था। उसमें तीन युवकों ने एक विवाहिता से गैंगरेप किया था। उसके बाद पीडि़ता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर फरार हो गए थे।

Leave a Reply