बालासोर लोकसभा सीट: भाजपा के प्रताप चंद्र सारंगी ने बीजद उम्मीदवार को 13 हजार वोटों से हराया

ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक बालासोर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रताप चंद्र सारंगी ने 17वें लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। प्रताप चंद्र सारंगी ने बीजेडी के रबिन्द्र कुमार जेना को 12,956 वोटों से हराया है।

बता दें कि बालासोर लोकसभा सीट से 1951, 1957 और 1962 में ग्रेस को कामयाबी मिली थी। 1967 में यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकली और सफलता कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को मिली। हालांकि 1971 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर इस सीट पर कब्जा जमा लिया। 1977 में एक बार फिर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया यहां से जीती। इसके बाद के दो चुनावों 1980 और 1984 में यहां से कांग्रेस जीत हासिल की। 1991 और 1996 में भी इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। 1989 में इस सीट से जनता दल को कामयाबी मिली।

1998 के चुनाव में बीजेपी यहां से पहली बार जीती और इसके बाद 1999, 2004 में उसने अपनी कामयाबी को दोहराया। 2009 में कांग्रेस के श्रीकांत कुमार जेना चुनाव जीते थे। 2014 में यहां बीजेडी के रबींद्र कुमार जेना जीते थे। जेना को 4,33,768 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के प्रताप सारंगी को 2,91,943 वोट मिले थे

Leave a Reply