इराक अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता को तैयार

बगदाद । इराकी संसद के अध्यक्ष ने कहा कि वह अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करने को तैयार है। मोहमद हलबुसी का यह बयान ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरिफ की दो दिवसीय इराक यात्रा के दौरान आया है। हलबुसी का यह बयान सरकारी टीवी पर प्रसारित हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका को बाहर करने के बाद से ही अमेरिका और ईरान के बीच माहौल तनावपूर्ण है। इराकी टीवी पर प्रसारित फुटेज में विदेश मंत्रालय के अवर सचिव निजार खैराला ईरानी विदेश मंत्री जरिफ का स्वागत करते दिख रहे हैं। हलबुसी का कहना है कि अगर हमसे कहा जाता है कि इराक अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करने को तैयार है।

Leave a Reply