विश्व कप में शीर्ष बल्लेबाज और गेंदबाज के तौर पर उतरेंगे विराट और बुमराह 

दुबई । गुरुवार से इंग्लैंड में शुरु हो रहे आईसीसी विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी जबकि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष वरीयत प्राप्त खिलाड़ी के रुप में उतरेंगे। टीम रैंकिंग की बात करें तो मेजबान इंग्लैंड एकदिवसीय की नंबर एक टीम जबकि टीम इंडिया दूसरे नंबर की टीम के तौर पर उतरेगी। इंग्लैंड के 125 अंक हैं जबकि भारतीय टीम चार अंक से पिछड़े के बाद 121 अंकों पर है। 
बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट के 890 अंक हैं जबकि दूसरे नंबर पर भारत के ही रोहित शर्मा हैं रोहित विराट से 51 अंक पीछे हैं।  ने दूसरे स्थान पर चल रहे टीम के अपने साथी रोहित शर्मा पर 51 अंक की बढ़त बना रखी है। कोहली के 890 अंक हैं। पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 4-0 की जीत, आयरलैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला और श्रीलंका तथा अफगानिस्तान के ब्रिटेन दौरों के बाद आईसीसी रैंकिंग को भी अपडेट किया गया है। शीर्ष 10 बल्लेबाजों में न्यूजीलैंड के रोस टेलर तीसरे और मार्टिन गुप्टिल 10वें, दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकाक पांचवें और फाफ डु प्लेसिस छठे और पाकिस्तान के बाबर आजम सातवें और फखर जमां नौवें भी शामिल हैं। वेस्टइंडीज के शाई होप करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे जबकि इंग्लैंड के जे रूट आठवें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 130 रन की पारी खेलने वाले आयरलैंड के पाल स्टर्लिंग ने पांच स्थान की छलांग लगायी है और वह 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
वहीं बांग्लादेश की त्रिकोणीय श्रृंखला में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज सौम्य सरकार 10 स्थान की छलांग से 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह 774 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। कुलदीप यादव सातवें और युजवेंद्र चहल आठवें को भी शीर्ष 10 में जगह मिली है। दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर और कागिसो रबादा चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट दूसरे, अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे, आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस छठे, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स नौवें और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान 10वें स्थान के साथ ही शीर्ष 10 में शामिल हैं। 

Leave a Reply