रणवीर फिल्म 83 की टीम के साथ इंग्लैंड रवाना 

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वो फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। रणवीर सिंह, साकिब सलीम, ताहिर राज भसीन और साहिल खट्टर सहित फिल्म 83 की टीम को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पूरी टीम फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग के लिए इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं। रणवीर सिंह और 83 की पूरी टीम ने एयरपोर्ट पर पोज दिए। इस फोटोशूट के दौरान पूरी टीम ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। सभी ने सूट-पैंट पहना हुआ था। रणवीर सिंह काफी मस्ती के मूड में दिखे। बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाला होने वाला है।ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा हार्डी संधू, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिकाओं में हैं।फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वो इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने कपिल देव से ट्रेनिंग भी ली हैं।रणवीर स‍िंह, कपिल देव क्रिकेट स्टाइल और हाव भाव कॉपी करने के लिए उनके साथ भी वक्त बिता रहे हैं। रणवीर सिंह ने कपिल देव के साथ की कई तस्वीरें भी शेयर की है।बता दें कि फिल्म 83 भारतीय क्रिकेट टीम के पहले वर्ल्ड कप जीतने की कहानी है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं।

Leave a Reply