डीएस व एसपी ने की प्रेसवार्ता, जहरीली षराब से मौत की पुश्टि

बाराबंकी । लोक सभागार में जिलाधिकारी उदय भानु त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना रामनगर अन्तर्गत कस्बा रानीगंज व उसके आस-पास के ग्रामों में देशी शराब पीने से घटित घटनाक्रम के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। छोटेलाल पुत्र घुरू उम्र करीब 55 वर्ष, मुकेश पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 29 वर्ष, रमेश पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 32 वर्ष, सोनू पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 25 वर्ष, सोनू पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 25 वर्ष ग्राम रानीगंज थाना रामनगर के निवासी है। रामसहारे पुत्र मंशाराम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम लोहारनपुरवा मजरे जोरौण्डा, सूर्यबक्श पुत्र रामसमुझ उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम पिपरी महार थाना रामनगर, महेश सिंह पुत्र कप्तान सिंह उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम सेमराय तेलवारी थाना रामनगर, महेन्द्र पुत्र दलगन्जन उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम ततेहरा थाना रामनगर, शिव कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र श्रीराम उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम रानीगंज थाना रामनगर, शिव कुमार पुत्र रामजीत उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम अमराईगांव थाना रामनगर, रामस्वरूप पुत्र श्री.ष्ण उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम कजियापुर थाना रामनगर, रविशंकर पुत्र रामकुमार उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम रानीगंज थाना रामनगर, हरीलाल पुत्र मनीराम उम्र करीब 40 वर्ष निवासी रामनगर, ओमकार पुत्र गोकरन उम्र करीब 40 वर्ष निवासी पिपरी मोहार थाना रामनगर, विजय पुत्र रामफेर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी पिपरी मोहार थाना रामनगर, माधवराम पुत्र रामअनुज उम्र करीब 45 वर्ष निवासी पिपरी मोहार, प्रेम पुत्र राममनोहर उम्र करीब 22 वर्ष निवासी पृथ्वीपुरवा थाना रामनगर, राजेश चैरसिया पुत्र सूरजलाल उम्र करीब 40 वर्ष निवासी रानीगंज थाना रामनगर बाराबंकी है। जिलाधिकारी बाराबंकी उदय भानु त्रिपाठी ने बताया कि राजेन्द्र पुत्र जगमोहन उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम उमरी तथा विनय प्रताप सिंह पुत्र देवी प्रसाद सिंह निवासी ग्राम कटहरी की मृत्यु 27 मई, 2019 को ही हो गयी थी। इनके परिजनों द्वारा बिना पोस्टमार्टम कराये ही दाह संस्कार कर दिया गया था। इस सम्बन्ध में परिजनों द्वारा इनके शराब के सेवन की बात बताई गई है। जॉचोपरान्त मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। राजेश पुत्र सालिगराम निवासी ग्राम अकोहरा की मृत्यु के सम्बन्ध में डाक्टर द्वारा बताया गया कि यह पहले से बीमार चल रहे थे तथा 27 मई, 2019 से ही अस्पताल में भतब थे। एक अन्य व्यक्ति चेतराम पुत्र श्रीकेशन उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी मुरारीपुरवा थाना रामनगर बाराबंकी की 28 मई, 2019 की रात्रि उपचार हु ट्रामा सेन्टर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हुई है, जिनकी मृत्यु का वास्तविक कारद बाद जॉच ज्ञात हो सकेगा। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेन्टर केजीएमयू लखनऊ में 44 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। इसके अतिरिक्त कुल 06 व्यक्तियों का बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ, 01 व्यक्ति का राममनोहर लोहिया चिकित्सालय लखनऊ एवं 32 व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय बाराबंकी में इलाज चल रहा है। जिनकी स्थिति सामान्य है।
