ओल्ड तलवाड़ा के चौक पर राय साहिब को श्रद्धांजलि दी

गावं भम्बोताड़ के वासी प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री राय साहिब चौधरी ज्ञान सिंह को समर्पित सालाना समागम घृत वाहती चांग सभा की तरफ से करवाया गया। कार्यक्रम का आगाज राय साहिब चौधरी ज्ञान सिंह की ओल्ड तलवाड़ा के चौक पर उनकी याद में लगाई प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर गांव के सरपंच करनैल सिंह, सरपंच कुलदीप कुमार, सरपंच कुलजीत सिंह, सरपंच तरलोचन सिंह, मास्टर मेला सिंह, मुनीश चड्डा, सरपंच कैप्टन सुरेश कुमार, डॉ. ध्रुव सिंह, नन्द किशोर पुरी, जोगिन्दर पाल शिंदा उपस्थित हुए।
