अपनी ही सरकार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस विधायक हरीश मीणा

टोंक जिले में एक ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लेकर तीन दिन से अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व डीजीपी हरीश मीणा ने शनिवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया है. धरना नगरफोर्ट पीएचसी के बाहर दिया जा रहा है.
मामले में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने के तीन बाद भी सुनवाई न होने से नाराज विधायक मीणा ने आमरण अनशन शुरू किया है. बताया जा रहा है कि शनिवार को राज्यसभा सांसद किरोड़ी सिंह मीणा भी धरना स्थल पर पहुंचेंगे. इससे आंदोलन के और उग्र होने की संभावना है. धरने और आंदोलन के मद्देनजर पूरा नगरफोर्ट कस्बा छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
जयपुर में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सर्विस रिवाल्वर से मारी खुद को गोली
पुलिस की मारपीट से चालक की मौत का है आरोप
दरअसल, जिले के उनियारा उपखंड के बोसरिया गांव के पास तीन दिन पहले एक ट्रैक्टर चालक भजनलाल मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. आरोप है कि उनियारा थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट से भजनलाल की मौत हुई. उसके बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर देवली-उनियारा विधायक हरीशचंद्र मीणा के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने नगरफोर्ट पीएचसी के बाहर शव के साथ धरना शुरू कर दिया था.
अजमेर कृषि मंडी में भीषण आग से धधका तेल और चावल का गोदाम
शुक्रवार को रैली निकालकर किया प्रदर्शन
आवर्जन चाहते हैं? हिंदुस्तान में रहने के 12 कारण
धरने के तीसरे दिन शुक्रवार को भी मामले में सरकार की ओर से कोई संकेत नहीं मिलने पर आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने विधायक मीणा के नेतृत्व में रैली निकालकर जिला कलेक्टर आरसी ढेनवाल और पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका. लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि दोनों ही अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और सरकार को गलत रिपोर्ट भेजकर हत्या के मामले को सड़क हादसे में परिवर्तित करने में लगे हुए हैं.
अलवर में पांच साल की मासूम से रेप करने के अभियुक्त को उम्रकैद
आज आंदोलन हो सकता है उग्र
शनिवार को राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा भी दोपहर में धरना स्थल पर जाएंगे. इस दौरान होने वाली सभा में हजारों लोगों के जुटने की संभावना है. हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है.
