आपत्तिजनक हालत में प्रेमिका के घर मिले प्रेमी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

गोरखपुर । गोरखपुर में शनिवार देर रात प्रेमिका के घर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद प्रेमिका के घरवालों ने बेरहमी से पहली की पिटाई करते हुए कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जान बचाने के लिए मृतक ने प्रेमिका के भाई के सीने के दाहिनी ओर अवैध असलहे से गोली मार दी। इस दौरान घायल हुए प्रेमिका के भाई को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। परंतु हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। गौरतलब है कि सूरजपाल का अपने ही गांव की रहने वाली एक लड़की से 2 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। बता दें कि मृतक उसी गांव का रहने वाला थाने का हिस्ट्रीशीटर भी रहा है।
वारदात चिलुआताल इलाके शेरपुर में स्थित चमरा गांव की है, जहां के हिस्ट्रीशीटर सूरजपाल का गांव की ही व्यक्ति के साथ 2 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। शनिवार देर रात वह प्रेमिका के घर पहुंचा और उसे कमरे में चला गया। कमरे से कुछ आवाज आने पर प्रेमिका के भाई गौतम पाल को शक हुआ। जिसके बाद वह जैसे ही कमरे में घुसा जो प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए प्रेमी सूरजपाल ने उसके ऊपर अवैध असलहे से फायर कर दिया। गौतम पाल के दाहिनी ओर सीने व पीठ के ठीक बीच के हिस्से में गोली लगी। यह देख परिजनों ने सूरजपाल को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद कुल्हाड़ी से निर्ममतापूर्वक गले और सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही सूरज के घर में मातम पसरा हुआ है तथा पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।

Leave a Reply