21 जिलों में बाढ़ का संकट: राजस्थान और MP में भी मौसम विभाग का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में अब जाता हुआ मानसून जमकर बरस  रहा है। कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा, यमुना, सरयू जैसी नदियां भी इस वक्त उफान पर हैं। यूपी के 21 जिलों में 500 से ज्यादा गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं।

बताया जा रहा है, एक डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। ये धीरे-धीरे उत्तराखंड की तरफ भी बढ़ रहा है।

बिहार, राजस्थान में कैसा है हाल?

पहाड़ों में तेज बारिश के कारण बिहार के बेगूसराय, भागलपुर, ​​​​​मुंगेर में गंगा का पानी तेजी से बढ़ा है। मुंगेर में चंडिका स्थान के गर्भगृह में 5-6 फीट तक पानी भर गया। पटना में NH-31 पर गंगा का पानी आने से जाम की स्थिति बन गई।

बता दें कि राजस्थान के पूर्वी हिस्से में अगले 24 घंटे तक बारिश होने का अनुमान है। बात करें हिमाचल प्रदेश की तो हिमाचल में भी लगातार बारिश हो रही है, 32 से ज्यादा सड़कों पर वाहनों का आना जाना बंद है और 26 बिजली आपूर्ति योजनाएं भी बाधित हैं। मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक बादलों और आंधी-तूफान  की गर्जन को लेकर हिमाचल में ‘यलो अलर्ट’ भी जारी किया है।

मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना

वहीं मौसम विभाग ने 22 सितंबर को ओडिशा,मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही असम, अरुणाचल, नगालैंड,  मेघालय,  मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में उमस का स्थिति भी बनी रहेगी।

MP में कब से कब तक होगी बारिश?

वहीं मध्यप्रदेश में जाने से पहले मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा, 24 सितंबर से प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू होने वाला है। मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मपी के 9 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, नर्मदापुरम, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, बुरहानपुर, खरगोन, डिंडोरी, और छिंदवाड़ा में बारिश होगी।

Leave a Reply