शादी का झांसा देकर नर्स को लिवइन मे रखकर एक साल तक बनाया हवस का शिकार

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना इलाके में 20 वर्षीय युवती को लिवइन में रखकर एक साल तक ज्यादती किये जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है की पिछले दिनों आरोपी युवती को बिना कुछ बताये छोड़कर भाग गया, खोजबीन करने पर पीडीता को पता चला कि उसका पार्टनर किसी अन्य युवती से शादी कर रहा है। इसकी भनक पीडि़ता को लगने पर उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो बदमाश ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। जिसके बाद में पीडीता ने खरगापुर थाना जिला टीकमगढ़ में आरोपी के खलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज करा दिया। वहां पुलिस ने जीरो पर कायमी कर केस डायरी को भोपाल स्थित पिपलानी थाने भेज दिया है। पुलिस ने केस डायरी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय पीडि़ता मूलत: टीकमगढ़ जिले की निवासी है। फिलहाल आनंद नगर में किराए का मकान लेकर रहती है। पीडि़ता ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया की वो एक अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। पीडीता ने पुलिस को आगे बताया की उसी अस्पताल में आरोपी सूरज उर्फ राजपाल राजपूत लैब टैक्निश्यन है। दोनों अगस्त 2018 से मई 2019 तक लिव इन में पिपलानी इलाके में एक साथ रहे। आरोपी और पीडि़ता एक ही समाज ओर जाति के थै, जिसके चलते सूरज ने यूवती को झांसा दिया था कि उनकी शादी में कोई दिक्कत नहीं होगी। शादी का विश्वास दिलाकर उसने लड़की के साथ में शारिरीक संबंध बनाए थे। पिछले महीने आरोपी ने पीडि़ता से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे जानकारी मिली कि सूरज कहीं और शादी कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार,धमकी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
