108 कुण्डीय महायज्ञ का समापन आज 

भोपाल। नेहरू नगर स्थित प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर में 108 कुण्डीय अखण्ड शनि महायज्ञ निरन्तर जारी है जिसका समापन भंडारे के साथ दिनांक 03.06.2019 को होने जा रहा है। सभी जातक प्रात:काल 9.00 बजे से 11 बजे तक 51 फिट शनिदेव की मूर्ति का दूध, दही, शहद, शक्कर से 51 ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया जा रहा है। अखण्ड नवग्रह महायज्ञ 26 मई से 03 जून तक निरन्तर चल रहा है, जिसकी पूर्ण आहुति शनि जयंती पर शाम 7.00 बजे 108 कुण्डीय महायज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारे के साथ समापन होगा। 
मंदिर के संस्थापक एवं यज्ञाचार्य पं. गजेन्द्र शास्त्री ने बताया कि जिन जातकों की राशि में शनि की साढ़े साती, अढैया, राहू एवं केतु की दशा चल रही है, उन्हें काले घोड़े की नाल से बनी अँगूठीयां प्राप्त होंगी जिसको धारण करने से विशेष राहत मिलेगी। जबकि सामान्य जातकों को इसके धारण करने से धन लाभ और रोगनाश के योग बनते हैं। लिहाजा मंदिर में यज्ञ स्थल पर अँगूठी प्रदान की जावेगी। जातक बड़ी संख्या में दूर-दूर से आ रहे हैं। इस मौके पर यज्ञाचार्य पं. गजेन्द्र शास्त्री ने बताया कि जो जातक अखण्ड शनि महायज्ञ में शामिल होकर आहुति देगा उसके जीवन में खुशहाली अवश्य आयेगी।  महाराज वैभव भटेले द्वारा किये जा रहे रामकथा पाठ का आज तीसरा दिवस है। प्रवचन में महाराज ने बताया कि भारत भूमि पर राम राज्य की स्थापना शनिग्रह के अनुकूलता से ही संभव है।  
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक सक्सेना अध्यक्ष, प्रवीण गुप्ता अध्यक्ष, रमेश चन्द्र दामोड अध्यक्ष, सुरेश सेन, रेखा सेन अध्यक्ष, शिवमणि मारण अध्यक्ष, चौधरी आलोक कुमार, सुशीला जाधव, धर्मो सौंधिया, पुष्पा शर्मा, पं. भविष्य शर्मा, अमित शर्मा, निर्मल बैरागी, कन्हैया बैरागी, आनन्द हरि शर्मा दीक्षान्त गोस्वामी, रेखा सुरेश सेन सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालुगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply