वायुसेना का एंटोनोव AN-32 विमान उड़ान के बाद लापता, 13 लोग सवार

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना का एंटोनोव एएन-32 विमान असम के जोरहाट से सोमवार दोपहर को उड़ान के बाद लापता हो गया है. इस विमान में 8 क्रू मेंबरों के अलावा पांच यात्री भी सवार हैं. इस विमान से आखिरी बार दोपहर 1 बजे संपर्क हुआ था. इसके बाद से यह लापता है. वायुसेना के इस विमान ने असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए दोपहर 12:25 बजे उड़ान भरी थी.
भारतीय वायुसेना के एंटोनोव एएन-32 विमान के लापता होने के बाद वायुसेना की ओर से सुखोई-30 लड़ाकू विमान और सी-130 स्पेशल ऑपरेशनल एयरक्राफ्ट को उसकी तलाश में भेजा गया है. एएन-32 विमान की लोकेशन पता लगाने की भी कोशिशें हो रही हैं. वहीं ईस्टर्न एयर कमांड की ओर से कहा गया है कि विमान को मेंचुका पहुंचना था. लेकिन वो अभी तक नहीं पहुंचा. हम इस मामले की जानकारी पर नजर रखे हैं.
