घर में घुसे प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला

गोरखपुर । जिले के चिलुआताल इलाके के मजनू चैकी अंतर्गत शेरपुर चमराह में सूरज उर्फ सूर्य प्रताप पाल अपने ही गांव के प्रेम नारायण उर्फ भोला पाल के घर में बीती रात घुस गया। भोला पाल के परिजनों ने जब उसे घर में देखा तो प्रतिरोध किया। बदले में सूरज पाल ने भोला पाल के लड़के गौतम पाल को गोली मार दी। गौतम को गोली लगने से आक्रोशित परिजनों ने लाठी-डंडे से पीटने के बाद कुल्हाड़ी से गला काटकर सूरज पाल की हत्या कर दी। इसके बाद युवती की भी उसके परिजनों ने पिटाई की जिससे वह अचेत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली से घायल गौतम पाल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया जहां से उसे चिकित्सकों ने एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शेरपुर चमराह टोला पुरवा निवासी एवं जरायम के पेशे से जुड़े सूरज उर्फ सूर्य प्रताप पाल पुत्र स्व. हरिश्चंद्र पाल का अपने ही गांव के भोला पाल के परिवार की युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता दोनों ही परिवारों को था। युवती के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने युवती पर पाबंदी लगा दी थी।
