नोरा फतेही के डांस के दीवाने हुए फैंस

अपने खास डांस स्टाइल से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाने वाली नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त लाइक की जाती हैं। उनके डांस करते वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं, लेकिन यहां हम उनके जिस डांस की बात कर रहे हैं उसने तो फैंस के मानों होश ही उड़ा दिए हैं। दरअसल धमाकेदार डांस वाली पहचान को बरकरार रखते हुए नोरा फतेही ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। इन दिनों उनका एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा स्टेज पर अपने डांस नंबर्स से दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नोरा का यह डांस वीडियो कहर बरपा रहा है। वैसे वीडियो को देखकर तो यही लग रहा है कि यह किसी इवेंट का है, जहां नोरा फतेही ने स्टेज तोड़ परफार्म किया है। उनके धांसू डांस को देख वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल कैमरे में उन्हें कैद करने की कोशिश करते देखे जाते हैं। वैसे आपको बतला दें कि नोरा फतेही इस तरह के डांस वीडियो से दर्शकों का जहां दिल जीत रही हैं तो वहीं आने वाले समय में वो कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। दरअसल अपने बैली डांस के लिए मशहूर नोरा ने इस डांस वीडियो में अपनी अदाओं का शानदार जादू बिखेरा है। नोरा ने जैसे ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया लोगों ने लाइक करना शुरु कर दिया। यहां आपको बतला दें कि नोरा फतेही सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत में भी डांस करती नजर आने वाली हैं, जिसका फैंस को वाकई बेसब्री से इंतजार है।
