कर्मचारियों, पेशनर्स को तीन फीसदी डीए देने के फैसले का स्वागत

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए (महंगाई भत्ता) देने के कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि, सरकार कर्मचारियों के हित के लिए वचनवद्व है। वहीं सरकार ने ओबीसी को 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दिये जाने का एक ओर बड़ा फैसला लिया है। 
सलूजा ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की बात की थी, जिस पर आज सरकार ने कैबिनेट की मुहर लगा दी है। इससे प्रदेश का पिछड़ा वर्ग लाभान्वित होगा। वहीं प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ-साथ 4.5 लाख पेंशनर्स को तीन प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा। पिछली सरकार में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के नाम पर केवल कोरे आश्वासन दिये गये थे। 
श्री सलूजा ने कहा कि कमलनाथ सरकार मध्यप्रदेश को एक विकसित प्रदेश बनाने के लिए वचनबद्व है और वचन-पत्र में शामिल सभी बिंदुओं पर अमल कर प्रदेश के हर वर्ग के हितों के लिए जनहितैषी कार्य करने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply