ऑनलाइन शॉपिंग: 100 दिन में नई गाइड लाइन जारी करेगी सरकार

नई दिल्ली । सरकार जल्द ही ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर नई गाइड लाइन जारी करने पर विचार कर रही है। ऑनलाइन शॉपिंग करने पर ग्राहकों को पैसों का वापस पाने में और प्रॉडक्ट्स को वापस करने या बदलने जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। सरकार इन पर जल्द गाइडलाइंस लाने जा रही है। इन गाइडलाइंस के जरिये सरकार ग्राहकों को राहत दे सकती है। इसके साथ ही कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री का फोकस कंज्यूमर फोरम का आधुनिकीकरण करने का भी है। ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर सरकार ने 100 दिन में नई गाइडलाइन जारी करने का लक्ष्य रखा है। इन सभी को लेकर सरकार ने 100 दिन का एजेंडा तैयार किया है। ड्राफ्ट बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लक्ष्य है कि 100 दिनों में न केवल ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे दिया जाए, बल्कि उस पर सहमति बनाकर उसे कानूनी जामा भी पहना दिया जाए। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए आने वाली नई गाइडलाइंस से रिटर्न, एक्सचेंज और रिफंड में पारदर्शिता आएगी। ये गाइडलाइंस कंज्यूमर को ई-कॉमर्स कंपनियों की धोखाधड़ी से बचाएंगी। कंज्यूमर फोरम का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा।
