IND vs SA World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को दिया 228 रन का लक्ष्य

साउथैंपटन: आईसीसी विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला (India vs South Africa) चल है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. टीम शुरू से रन बनाने में संघर्ष करती दिखी और जल्दी जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद टीम बैकफुट पर दिखी. उसके बाद जैसे ही टीम के बल्लेबाजी पारी संभालने को हुए  टीम के विकेट गिरते रहे. इस तरह टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 227 रन बना सकी. दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिस मॉरिस ने सबसे ज्यादा 42, कप्तान फाफ ने 38, फेहलुकवायो ने 34 और कगीसो रबाडा ने 31 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार के साथ जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए. कुलदीप यादव को एक विकेट मिला. 

दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी का ओवर दर ओवर लाइव अपडेट

227/9 (50 ओवर)
इस ओवर में क्रिस मॉरिस का विकेट लेने के बाद भुवनेश्वर कुमार ने इमरान ताहिर को केदार जाधव के हाथों कैच कराया. ताहिर अपना खाता नहीं खोल सके. रबाडा 31 रन बनाकर नाबाद रहे.

224/8 (49.2 ओवर)
टीम इंडिया को 8वीं सफलता भुवनेश्वर कुमार ने क्रिस मॉरिस का विकेट लेकर दिलाई. मॉरिस 42 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली ने लपका. 

224/7 (49 ओवर)
क्रिस मॉरिस ने 42 और रबाडा ने 28 रन बना लिए थे. बुमराह ने इस ओवर में 6 रन दिए. रबाडा ने इस ओवर में एक चौका लगाया. 

218/7 (48 ओवर)
क्रिस मॉरिस ने 41 और रबाडा ने 23 रन बना लिए थे. भुवी ने इस ओवर में 9 रन दिए. 

209/7 (47 ओवर)
क्रिस मॉरिस ने 38 और रबाडा ने 17 रन बना लिए थे. बुमराह ने इस ओवर में 9 रन दिए. क्रिस मॉरिस ने एक चौका लगाया. 

200/7 (46 ओवर)
क्रिस मॉरिस ने 33 और रबाडा ने 13 रन बना लिए थे. भवनेश्वर कुमार ने इस ओवर में 8 रन दिए.

192/7 (45 ओवर)
क्रिस मॉरिस ने 29 और रबाडा ने 12 रन बना लिए थे. बुमराह ने इस ओवर में 2 रन दिए.

190/7 (44 ओवर)
क्रिस मॉरिस ने 28 और रबाडा ने 12 रन बना लिए थे. चहल ने इस ओवर में 8 रन दिए. मॉरिस ने इस ओवर में एक छक्का लगाया.

182/7 (43 ओवर)
क्रिस मॉरिस ने 21 और रबाडा ने 11 रन बना लिए थे. हार्दिक ने इस ओवर में 9 रन दिए. रबाडा ने इस ओवर में एक चौका लगाया.

173/7 (42 ओवर)
क्रिस मॉरिस ने 19 और रबाडा ने 4 रन बना लिए थे. चहल ने इस ओवर में 9 रन दिए. क्रिस मॉरिस ने इस ओवर में एक छक्का लगाया.

164/7 (41 ओवर)
क्रिस मॉरिस ने 11 और रबाडा ने 3 रन बना लिए थे. कुलदीप ने इस ओवर में 3 रन दिए.

दक्षिण अफ्रीका  161/7 (35-40 ओवर)

161/7 (40 ओवर)
क्रिस मॉरिस ने 11 और रबाडा ने 1 रन बना लिए थे. चहल ने इस ओवर में 4 रन दिए और फेहलुकवायो को भी आउट किया.  

158/7 (39.3 ओवर)
टीम इंडिया को 7वीं सफलता युजवेंद्र चहल ने फेहलुकवायो का विकेट लेकर दिलाई. फेहलुकवायो 34 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें चहल की गेंद पर धोनी ने स्टंप किया. 

157/6 (39 ओवर)
फेहलुकवायो ने 34 और क्रिस मॉरिस ने 8 रन बना लिए थे. कुलदीप ने इस ओवर में 11 रन दिए. फेहलुकवायो ने इस ओवर में एक छक्का लगाया. 

146/6 (38 ओवर)
फेहलुकवायो ने 26 और क्रिस मॉरिस ने 5 रन बना लिए थे. चहल ने इस ओवर में 6 रन दिए.

140/6 (37 ओवर)
फेहलुकवायो ने 23 और क्रिस मॉरिस ने 4 रन बना लिए थे. कुलदीप ने इस ओवर में 2 रन दिए.

138/6 (36 ओवर)
फेहलुकवायो ने 22 और क्रिस मॉरिस ने 3 रन बना लिए थे. चहल ने इस ओवर में 4 रन दिए और डेविड मिलर को आउट किया.

135/6 (35.3 ओवर)

टीम इंडिया को छठी सफलता युजवेंद्र चहल ने डेविड मिलर का विकेट लेकर दिलाई. मिलर 31 रन बनाकर चहल को ही उनकी गेंद पर कैच देकर आउट हुए. मिलर की जगह क्रिस मॉरिस बल्लेबाजी करने आए. 

दक्षिण अफ्रीका  134/5 (30-35 ओवर)
इन पांच ओवरों में बुमराह ने 31वां ओवर मेडिन फेंका. इसके बाद केदार जाधव ने एक रन दिया. फिर भुवी ने 3 रन दिए. तीनों की बढिया गेंदबाजी से इन पांच ओवरों में मिलर और फेहलुकवायो केवल 15 रन जुटा सके. 

दक्षिण अफ्रीका  123/5 (25-30 ओवर)
30 ओवर तक दक्षिण अफ्रीकी टीम बैकफुट पर ही नजर आई. टीम की सफलता इतनी रही कि टीम ने पिछले 5 ओवर में कोई विकेट नहीं गंवाया.  डेविड मिलर ने 26 रन और फेहलुकवायो ने 15 रन बना लिए थे. केदार जाधव कुलदीप, चहल और बुमराह ने रन नहीं लुटाए. वहीं मिलर और फेहलुवायो ने भी पूरा ध्यान विकेट  बचाने पर ज्यादा दिया. 

दक्षिण अफ्रीका  103/5 (20-25 ओवर)
दक्षिण अफ्रीका के 100 रन 25वें ओवर में ही पूरे हो सके. विकेट गिरने के सिलसिले के कारण टीम के रनों की गति बढ़ नहीं सकी. आधी दक्षिण अफ्रीकी टीम 23 ओवर तक ही पवेलियन लौट गई थी. डेविड मिलर ने 14 रन और फेहलुकवायो ने 7 रन बना लिए थे. इस दौरान कुलदीप यादव ने जेपी डुमिनी को दो के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. यहां डुमिनी ने अपनी टीम का रीव्यू भी गंवाया. कलुदीप के साथ चहल ने भी कसी गेंदबाजी की.

दक्षिण अफ्रीका  80/4 (15-20 ओवर)
15 ओवर के बाद डु प्लेसिस और डुसैन ने पारी संभालने की कोशिश की ही थी कि युजवेद्र चहल ने दोनों को 19वें ओवर में ही आउट कर दिया.  टीम इंडिया को तीसरी सफलता युजवेंद्र चहल ने रासी वैन डर डुसैन का विकेट लेकर दिलाई. डुसैन 22 रन बनाकर बोल्ड हुए. उसके बाद चहल ने उसी ओवर की आखिरी गेंद पर फाफ डु प्लेसिस को 38 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका दे दिया. इस दौरान हार्दिक और चहल ने कसी हुई गेंदबाजी की. 

दक्षिण अफ्रीका  56/2  (10-15 ओवर)
10 ओवर के बाद भी दक्षिण अफ्रीका की पारी धीमी ही रही. टीम के 5 पचास रन 15 ओवर में ही पूरे हो सके.  15 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 26 रासी वैन डर डुसैन ने 13 रन बना लिए थे. इस दौरान डुप्लेसिस और रासी वैन डर डुसैन एक-एक चौका ही लगा सके. 

दक्षिण अफ्रीका  34/2  (5-10 ओवर)
10 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 11 रासी वैन डर डुसैन ने 6 रन बना लिए थे. पहले दस ओवर में बुमराह और भुवनेश्वर की शानदार बॉलिंग का दबाव साफ दिखा. दो विकेट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आए.  बुमराह ने छठे ओवर में जब डि कॉक को  स्लिप पर कोहली को कैच देकर आउट हुए उन्होंने 10 रन बनाए. डि कॉक की जगह रासी वैन डर डुसैन बल्लेबाजी करने आए. 

दक्षिण अफ्रीका 24/2 (5.5 ओवर)
टीम इंडिया को दूसरी सफलता जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डि कॉक का विकेट लेकर दिलाई.  डि कॉक स्लिप पर कोहली को कैच देकर आउट हुए उन्होंने 10 रन बनाए. डि कॉक की जगह रासी वैन डर डुसैन बल्लेबाजी करने आए. 

पहले पांच ओवर: दक्षिण अफ्रीका 22/1
5 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका  के लिए क्विंटन डि कॉक ने 9 रन और फाफ डु प्लेसिस ने 6 रन बना लिए थे. टीम इंडिया के बोलर्स भुवनेश्वर कुमार और जस्प्रीत बुमराह ने टीम को शानदार शुरुआत दी. इन पांच ओवरों में डिकॉक, अमला और डु प्लेसिस केवल  तीन चौके लगा सके थे. तीनों के नाम एक-एक चौके रहे. चौथे ओवर में अमला को जसप्रीत बुमराह ने स्पिल पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया. अमला ने 6 रन बनाए. अमला की जगह कप्तान फाफ डु प्लेसिस बल्लेबाजी करने आए. अपने पहले ओवर में भवी और बुमराह ने दो- दो रन दिए. 

दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत क्विंटन डि कॉक के साथ हाशिम अमला ने कर रहे हैं.. टीम इंडिया के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार फेंक रहे हैं. 

दक्षिण अफ्रीका की टीम में हाशिम अमला की वापसी हुई है. एडिन मार्करम नहीं खेल रहे हैं. इसके अलावा टीम में इमरान ताहिर के अलावा तबरेज शम्सी को दूसरे स्पिनर के तौर पर  शामिल किया गया है. टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी को बेंच पर बिठाया गया है. 

कहा कहा गया है पिच के बारे में
पिच पर घास अच्छी है जिसमें सफेद घास तो दिखाई दे रही है लेकिन हरी घास नहीं. गेंदबाजों को ज्यादा मदद की उम्मीद नहीं है. कुछ हिस्से बिना घास के भी दिखाई दे रहे हैं. गेंद कुछ उम्मीद से हट कर व्यवाहार कर सकती है. गेंदबाजों को किछ मदद मिल सकती है लेकिन वह भी केवल शुरूआत में. इसके अलावा पिच बल्लेबाजों के लिए ज्याद मुफीद कही जा सकती है. वहीं मौसम की बात की जाए तो मैच शुरू होने से पहले साउथैंपटन में  आसमान है और धूप निकली हुई है. 

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका जबकि पिछेल 10 मैच में टीम इंडिया हावी
वर्ल्ड कप में दोनों ने  अब तक 4 मैच खेले हैं. इनमें से टीम इंडिया को एक मैच में जबकि दक्षिण अफ्रीका 3 मैच जीता है. पिछले 10 वनडे में भारत ने 7मैच जीते हैं. और दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैच जीते हैं.   दोनों टीमों के बीच अब तक 83 वनडे खेले गए हैं. इनमें से भारत को 34 मैचों में और दक्षिण अफ्रीका को 46 मैचों में जीत हासिल हुई है. वहीं तीन वनडे बेनतीजा रहे.

टॉप ऑर्डर पर काफी कुछ निर्भर
टीम इंडिया बल्लेबाजी की लय टॉप3 के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करती है. इन तीन में से अगर एक भी अंत तक खड़े हो जाता है तो भारत का स्कोर अच्छा होता है. बीते दो साल में यही देखा गया है, लेकिन अगर शुरू के तीनों बल्लेबाज विफल हो जाते हैं तो भारतीय टीम के लिए उबरना मुश्किल होता दिखा है. ऐसे में रोहित शर्मा-शिखर धवन की सलामी जोड़ी पर अच्छी शुरूआत का दारोमदार है तो वहीं विराट कोहली पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी.  

टीमें (संभावित) : 
भारत :  विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा,  शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, केदार जाधव,  भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या,  जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल,  कुलदीप यादव.

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर,  हाशिम अमला, रासी वैन डर डुसैन, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा,  इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, जे पी डुमिनी, एंडिले फेहलुकवायो , क्रिस मॉरिस. 

Leave a Reply