ICC ने मैच से पहले ही टीम इंडिया को माना ‘बादशाह’, फैंस बोले – आईसीसी वाले भी…

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मैच शुरू होने से पहले अपने ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की ऐसी तस्वीर शेयर की जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आईसीसी ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें कोहली एक सिंहासन पर अपने सिर पर ताज सजाए और हाथ में बैट लिए नजर आ रहे हैं.
इस तस्वीर के सामने आने के बाद आईसीसी को ट्रोल किया जा रहा है. कुछ फैंस को आईसीसी का यह ट्वीट रास नहीं आया और उन्होंने आईसीसी को निशाने पर लिया. कुछ ने आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया है. कुछ फैंस का कहना है कि अभी तो विश्वकप शुरू ही हुआ है, सभी टीमें प्रतिस्पर्ध में हैं, तब ऐसा ट्वीट गलत संदेश दे रहा है.  
इससे पहले, सोशल मीडिया पर आईसीसी को पसंदीदा स्टार की सूची के लिए इंतजार करवाने को लेकर फैंस ने ट्रोल किया था. यह देरी इस वजह से हुई क्योंकि टीम इंडिया आज अपना पहला मैच खेल रही है, जबकि कुछ टीमें पहले ही दो मैच खेल चुकी हैं. 
एक यूजर तुषार ने लिखा, "आईसीसी, टीम इंडिया के फैन की तरह काम कर रही है."
एक यूजर कादिर ख्वाजा को आईसीसी का यह ट्वीट रास नहीं आया. उन्होंने नसीहत देते हुए लिखा, "कृपया परिपक्व बनिए, पक्षपात न करिए…भारत ही एकमात्र टीम नहीं है जो विश्वकप में भाग ले रही है."
एक फैंस सौरभ सिंह ने ट्वीट किया, "यह 2019 विश्वकप के विजेता के लिए आईसीसी की भविष्यवाणी है." 
एक यूजर भानु ठाकुर ने कहा, "ट्रॉफ्री अभी लोगे, टूर्नामेंट के बाद."
एक यूजर मणि ने लिखा, "आईसीसी वाले भी मजे ले रहे हैं."
एक यूजर जॉबिनप्रीत सिंह ने लिखा, "आईसीसी का एडमिन विराट कोहली का है. अब ये बात किसी को मत बताना."
 

Leave a Reply