भीड़ में बच्चे को धक्का दे रहा था सिक्योरिटी गार्ड, सलमान खान ने जड़ा थप्पड़

नई दिल्ली: सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. यह घटना बीती रात 'भारत' के प्रीमियर के दौरान हुई. वीडियो में सलमान खान PVR फोनिक्स से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. भारी भीड़ में एक बच्चा बुरी तरह से फंस गया था. सलमान के बॉर्डीगार्ड ने उस बच्चे को धकेल दिया जिससे वह आपा खो बैठे. उन्होंने बच्चे के साथ दुर्व्यवहार करने पर सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया. 

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को काफी पसंद भी किया जा रहा है. फिल्म के ट्रेलर और गाने लोगों को काफी पसंद किए गए हैं.
फिल्म में कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और तब्बु जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं. ‘भारत’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो कि कोरियन मूवी ‘ओडे टू माय फादर’ का रीमेक है.

ईद पर सलमान खान ने फैंस का किया अभिवादन
सलमान खान ने ईद के दिन अपने मुंबई के घर  से अपने फैंस का अभिवादन किया. ईद के मौके पर बड़ी तादाद में फैंस उनके घर के बाहर अपने स्टार की एक झलक पाने के लिए एकत्र हुई. सुपर स्टार सलमान खान के बांद्रा इलाके के 'गैलेक्सी अपार्टमेंट" के बाहर काफी संख्या में फैंस की भीड़ देखने को मिली.
पूरे दिन फैंस ने अपने सितारे का इंतजार किया. आखिर में सलमान ने उनका अभिवादन किया. 
 

Leave a Reply