मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने ईदगाह पहुँचकर दी ईद की मुबारकबाद

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ आज ईद के मौके पर ईदगाह पहुँचे और मुस्लिम भाईयों को मुबारकबाद दी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, जनसम्पर्क एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और फिल्म अभिनेता श्री रजा मुराद उपस्थित थे।
