देश में बड़े पैमाने पर बढ़ रहा कट्टरता का खतरा, केरल-तमिलनाडु के कई ग्रुप रडार पर

नई दिल्‍ली : श्रीलंका में हुए ईस्टर बम धमाके के बाद खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को भेजी एक रिपोर्ट में आगाह किया है कि देश में बड़े पैमाने पर कट्टरता का खतरा बढ़ रहा है और कई कट्टर इस्‍लामिक ग्रुप देश के कई शहरों में अपना पैठ बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं. गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में कहा गया है कि केरल के कुछ रेडिकल ग्रुप जहां भारत और नेपाल सीमा पर लगातार रेडिक्लाइजेशन में लगे हैं, वहीं ऐसे ग्रुप के निशाने पर असम में रह रहे बंग्लादेशी मुसलमान भी हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, गल्फ देशों से आ रहे फंड की बदौलत कई इंटरनेशनल रेडिकल ग्रुप भी भारत के कई शहरों में अपनी गतिविधयां बढ़ाने में लगे हैं. जी न्यूज़ के पास लगी जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु का भी एक ग्रुप खुफिया एजेंसियों की रडार में है. जर्मनी, रूस, चीन औऱ तर्की में बैन हो चुके कुछ कट्टर रेडिकल ग्रुप भारत में अपना पैर पसारने की कोशिश में हैं.

गृह मंत्रालय ने खुफिया एजेंसियों को काफी गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों से ऐसे रेडिकल ग्रुप पर नज़र रखने को कहा गया है. गृह मंत्रालय ने एजेंसियों से कहा है कि इन रेडिकल ग्रुप की किन-किन शहरों में पहुंच हो चुकी हैं और इनके लीडर्स कौन कौन हैं, पता लगाया जाए.

श्रीलंका में हुए धमाके के बाद हुई जांच में ये खुलासा हुआ है कि पिछले कुछ महीनों में श्रीलंका के कई इलाकों में ऐसे ग्रुप ने बड़े पैमाने पर मुस्लिम युवकों को रेडिक्लाइज्ड किया था और इन्ही में से एक ग्रुप ने श्रीलंका में सीरियल बम धमाके किए थे. देखा जाये तो केरल समेत कई दक्षिण के राज्यों में आईएसआईएस अपने पैर पसारने में कोशिश में है. इसी सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) दर्जनों आईएसआईएस से जुड़े संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद खतरा अभी टला नहीं है.
 

Leave a Reply