तीन चौराहों पर लगाए ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल 

नोएडा । नोएडा शहर के तीन चौराहों पर देर शाम ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लगा दिए गए। इनमें सेक्टर-२५ए एडोब, सेक्टर-२५ए स्पाइस मॉल व सेक्टर-२१-२५ चौराहा शामिल हैं। अधिकारियों का दावा है कि इन जगह अब वाहनों की संख्या के हिसाब से सिग्नल काम करेंगे। इन चौराहों पर जाम में कमी आएगी। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे जिन तीन जगह ये सिग्नल लगाए जाएंगे उनमें सेक्टर-२१ए नोएडा स्टेडियम चौराहा, सेक्टर-१० तिराहा व सेक्टर-३१-२५ चौराहा शामिल हैं। प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी का कहना है कि इन जगह मंगलवार देर रात या बुधवार सुबह तक सिस्टम लगाने का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने दावा किया इस व्यवस्था से चौराहों पर जाम में कमी आएगी। जिन ६ जगह ऑटोमेटिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं वह एक ही रास्ते पर पड़ते हैं। 

Leave a Reply