सर्वर डाउन होने से लडख़ड़ाया आरटीओ ऑफिस

बीकानेर। जिला परिवहन कार्यालय की लाइसेंस शाखा का कामकाज फिर एक बार सर्वर डाउन होने के चलते लडख़ड़ा गया। लाइसेंस बनवाने के लिए आए आवेदकों लंबा इंतजार करना पड़ा। बहुत से लोग बिना लाइसेंस बनवाए ही लौट गए। सोमवार को लडख़ड़ाई व्यवस्था का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस के करीब 100 आवेदक एक साथ आए।
यातायात अधिवक्ता संघ के हनुमान शर्मा, शिवकुमार बिश्नोई ने बताया कि सर्वर डाउन होने की समस्या लंबे समय है। अब दो दिन आवेदकों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। अब दो दिन का सरकारी अवकाश होने के चलते कार्यालय में कामकाज नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कार्यालय में हालात इस कदर बिगड़ हुए हैं कि आवेदकों को बैठाने तक के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्हें धूप में खड़ा रहना पड़ता है।
अधिकारियों से हमेशा यही जवाब मिलता है कि सर्वर डाउन होने के चलते लाइसेंस नहीं बन पा रहे हैं। उधर, परिवहन निरीक्षक जयनारायण पूनिया ने बताया कि सोमवार को सर्वर में प्रॉब्लम थी। मंगलवार को पेंडिंग लाइसेंस निबटाए गए हैं। गर्मी के चलते सर्वर में समस्या आ रही है।

Leave a Reply