पाटन में हंगामा, आरोपियों पर मामला दर्ज 

जबलपुर। पाटन पुलिस ने दो लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। दरअसल नगर पालिक पाटन की मुख्य नगर पालिका अधिकारी और प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे थे। अतिक्रमण कार्रवाई से नाराज कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद इन्हीं लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जिससे वहां मौजूद जनता भी आक्रोशित हो गई। जिससे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टालनी पड़ी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
पाटन पुलिस ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा बुनकर ने मुनादी और विशेष वाहक के माध्यम से सड़क किनारे जमे अतिक्रमण हटाने की सूचना दी थी। इसके बाद ४ तारीख तक अतिक्रमण नहीं हटे। जिसके बाद नगर परिषद पाटन का अतिक्रमण दल, नायब तहसीलदार, पटवारी के साथ अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंचे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी इसी दौरान संदीप सिंघई और कल्लू नेमा को बेटा पहुंच गया। दोनों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अधिकारियों से अभद्रता शुरू कर दी।
जनता को भड़का दिया………
पुलिस ने बतया कि संदीप सिंघई को अधिकारियों ने सभ्यता से बात करंने के लिए कहा, जिसके बाद संदीप और आक्रोशित हो गया। उसने अधिकारियों को अतिक्रमण नहीं हटाने की चेतावनी दी। जिसके बाद जनता भी उसकी बातों में आ गई और लोग अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध करने लगे। पुलिस ने शिकायत पर संदीप सिंघई एवं कल्लू नेमा के 
लड़के के विरूद्ध धारा १८६, २९४, ३४ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply