सवारी साथियो के साथ ग्वालियर के ठेकेदार के एक लाख रुपये उडाने वाले आटो ड्राईवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के जहॉगिराबाद थाना इलाके मे ऑटो में सवार ग्वालियर के एक ठेकेदार के एक लाख रुपए चालक और सवारी बनकर बैठे तीन साथियों द्वारा चोरी किये जाने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। चारां बदमाशो ने योजना बनाते हुए ठेकेदार को अपना निशाना बनाया ओर बाद मे बहाना बनाकर उसे रास्ते मे उतारकर फरार हो गये थे। मामले मे पुलिस के मुताबिक अजय कुमार गुप्ता (46) ने पुलिस को अपनी शिकायत मे बताया था की वो प्रेरणाकुंज लश्कर ग्वालियर के रहने वाले हैं ओर ठेकेदारी करते हैं। विदिशा जिले के गांव खिरिया जागीर में वह स्कूल की बिल्डिंग बना रहे हैं। तीन जून की सुबह किसी काम से अजय भोपाल एक्सप्रेस से हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। इसके बाद उन्होंने करोंद जाने के लिए एक ऑटो किराए पर लिया था। ऑटो में चालक के अलावा तीन अन्य युवक सवारी बनकर बैठे हुए थे। अजय ने सीट के पीछे खाली जगह पर अपना सामान रखा था। स्टेशन से जब ऑटो पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा, तभी तीनों युवकों ने कहा कि उनका सामान स्टेशन पर छूट गया है, इसलिए उन्हें वापस जाना। इसके चलते ऑटो चालक ने अजय को वहीं उतार दिया। ऑटो के जाने के बाद अजय ने अपना सामान चेक किया तो उनका एक छोटा बैग गायब था, उस बैग में एक लाख रुपए और ड्राइविंग लाइसेंस रखा था। फरियादी ठेकेदार ने पुलिस को बताया की बातचीत के दौरान उसने ऑटो चालक का नाम पूछने के साथ ही ऑटो का नंबर भी नोट कर लिया था। आरोपी ने अपना नाम अथर निवासी गांधी नगर बताया था। इस जानकारी के साथ ही पुलिस ने मामला दर्जकर रास्तो मे लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले ओर आरोपियो मे शामिल ऑटो ड्राईवर अथर सहित उसके साथियो अफरोज, शाहिद ओर जीशान को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी गांधी नगर के रहने वाले है, जिन्होन योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियो से अन्य मामले के बारे मे भी पुछताछ कर रही है।
