आग से साडी सेंटर स्वाहा- लाखों का नुकसान

ग्वालियर शहर के जनकगंज थाने के भाउâ का बाजार में बीती रात एक साडी की दुकान मे आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया।मौके पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्र्किट बताया गया है। जानकारी के अनुसार भाउâ का बाजार में श्री स्नेह साडी सेंटर में बीती रात आग की लपटे उठती देख लोगों ने पुलिस तथा दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दकमल ने कडी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में करीब ४० लाख का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।
