कतर से लौटे बेटेे की सगाई की तैयारियों में मशगूल था परिवार, अचानक आ गई ऐसी खबर

बेटा कतर से लौटा तो घर में खुशियों का माहौल था। परिजनों ने उसके लिए लड़की भी देख ली थी। सगाई की तैयारियां चल रही थी। दो दिन बाद होने वाली सगाई के लिए खरीदारी हो चुकी थी। इसी बीच, बेटा अपने एक दोस्त के साथ गया और वहां से बाद में ऐसी खबर आई, जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, नशे की ओवरडोज ने उसकी जान ले ली। परिजनों की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने मृतक के दोस्त के खिलाफ ही इस मामले में नशे की ओवरडोज देने से मौत होने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सिटी-1 के एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि 24 साल का युवक अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव खुखराना हाल आबाद नानक नगरी तीन महीने पहले ही कतर से लौटा था। रविवार को उसका एक दोस्त हरदीप सिंह पीटर उसे अपने साथ ले गया था, जहां हरदीप ने अमृतपाल सिंह को नशे का इंजेक्शन लगाने के लिए दिया था।

नशे के इंजेक्शन में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को शव अमृतसर रोड पर एक खाली पड़े तबेले में पड़ा मिला था। युवक की जेब से मिले दस्तावेज के अधार पर उसकी पहचान हुई। एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि मृतक अमृतपाल के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा करीब तीन महीने पहले ही विदेश दोहा कतर से वापिस आया था। कुछ दिन बाद मंगनी के बाद उसे विदेश वापस जाना था।

 

दो दिन पूर्व उसके बेटे को हरदीप सिंह पीटर नामक युवक अपने साथ ले गया था उसी ने अमृतपाल को नशे का टीका लगाने को दिया था। एएसआइ ने बताया कि पुलिस ने हरदीप सिंह पीटर नामक युवक को काबू कर उसके खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply