आसमान में छाए बादल- तपिश से राहत – बारिश के आसार

ग्वालियर जून माह मे भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगो के लिए बुधवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। अचानक बदले मौसम के कारण आसमान मे छाए बादलों ने फर्राटे मारते तापमान पर ब्र्रेक लगाया है। वहीं पारा भी नीचे आ गया है। बुधवार की जब लोग सोकर उठे आसमन मे बादल छाए थे। बादलों के छाने से तपिश तो कम हो गई लेकिन उमस बढने से लोग पसीना पसीना होते रहे। मौसम का मिजाज देखते हुए बारिश के आसार भी नजर आ रहे है। बादल छाने से खुले मे ंगर्मी से राहत है लेकिन घरों के अंदर उमस होने लगी है।
