बारिश से राहत, आंधी और ओलावृष्टि से आई आफत, मकान गिरने से दो की मौत

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव हुआ और बारिश व आंधी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बुधवार रात बारिश से वीरवार को भी तापमान में गिरावट आई है। बुधवार देर रता तक बारिश हुई और आंधी चली। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। आंधी और ओलावृष्टि लोगों के लिए आफत बन गई। कई जगह इससे पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे भी गिर गए। राज्‍य में मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

कई दिनों तक भीषण गर्मी पडऩे के बाद सूबे में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला। दिन भर बादल छाए रहे और शाम को तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने जमकर कहर बरपाया। आंधी व बारिश से मानसा के सरदूलगढ़ के गांव टाडियां में ईंट-भट्टे पर मजदूरी करने वाले प्रदीप कुमार के मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। लुधियाना में भी मकान गिरने से 55 वर्षीय कपिल देव की जान चली गई।

बठिंडा, मुक्तसर, जालंधर, फरीदकोट, मानसा में हुई ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत

 

कई जिलों में  सौ किमी से अधिक गति की रफ्तार से हवाएं चली, जिस कारण कई जिलों में पेड़ उखड़ गए। होर्डिंग व बिजली के खंभे भी गिर गए। कई जगहों पर तो मकान और दीवारें भी ढह गईं, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए। बठिंडा, मुक्तसर, जालंधर, फरीदकोट, मानसा में ओलावृष्टि भी हुई। फरीदकोट में  20 मिनट तक हुई झमाझम बारिश हुई। तेज आंधी के कारण अमर आश्रम के पास पेड का बड़ा तना गिरने से तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गई।  

 

 

चंडीगढ़ में भी तेज आंधी चली और देर रात तक बारिश हुई। शहर में कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए और र्हो‍डिंगव बोर्ड टूट कर गिर गए। शहर के कई इलाकों में देर रात तके बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी हुई। लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक डॉ. केके गिल के अनुसार बुधवार को मौसम में आए बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव वीरवार को भी रहेगा, जिसके चलते आज भी कई जिलों में बारिश हो सकती है।

 

तामपान में आई गिरावट

 

उधर, बारिश से तापमान भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार  फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 42.9, न्यूनतम तापमान 29.5, लुधियाना में अधिकतम तापमान 41.4 व न्यूनतम तापमान 30.6,पटियाला में अधिकतम तापमान 40.8, व न्यूनतम तापमान 30.2, अमृतसर में अधिकतम तापमान 39.5 व न्यूनतम तापमान 23.1, जालंधर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply