डिस्कॉम एमडी भाटी ने सुनी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक वीएस भाटी ने मंगलवार को विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए हाथी भाटा पावर हाउस में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान डिस्कॉम क्षेत्र की कुल 33 समस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें 21 समस्याएं टाटा पावर एवं अन्य समस्याएं अजमेर डिस्कॉम से संबंधित थी। प्राप्त समस्याओं में बिल संबंधी, कनेक्शन शिफ्ट करवाने संबंधी, लाइन शिफ्ट करवाने संबंधी, घरेलू कनेक्शन संबंधी, सतर्कता जांच संबंधी एवं ऑडिट चार्ज संबंधी समस्याएं थी। प्रबंध निदेशक ने गत मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान प्राप्त समस्याओं के संबंध में अधीक्षण अभियंता शहर एवं जिला वृत्त एवं टाटा पावर से निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्रस्तुत होने वाली समस्याओं का निस्तारण आगामी जनसुनवाई से पहले करना सुनिश्चित करें।
