बिजली कटौती के विरोध में विधानसभा क्षेत्र क्र. 3 में भाजपा ने लालटेन, चिमनी यात्रा निकाली 

इन्दौर । लगातार हो रही बिजली कटौती का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज विधानसभा क्षेत्र क्र. 3 में लालटेन व चिमनी यात्रा निकाली। यह यात्रा कमलनाथ सरकार को जगाने के लिये और आम जनता की परेशानी का समाधान हो इसके लिये निकाली गई। यात्रा कृष्णपुरा छत्री से प्रांरभ होकर नंदलालपूरा सब्जी मंडी, जवाहर मार्ग, गुरूद्वारा से यशवंत निवास रोड़ होते हुए राजबाड़ा पर समापन हुआ। कार्यकर्ताओं के द्वारा आम जनता के साथ लालटेन, चिमनी जलाकर व घंटे घड़ियाल बजाकर यह यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रमुख रूप से गोपीकृष्ण नेमा, उमेश शर्मा, कमल वाघेला, हरप्रीतसिंह बक्षी, सुमित मिश्रा, कमल वर्मा, जगमोहन वर्मा, ललित पोरवाल, रामदास गर्ग, विनोद खण्डेलवाल, नितीन शर्मा, शालिनी शर्मा, कपिल तिवारी, बबली तलरेजा, दिपेश पचौरी, राजेन्द्र कैलोनिया, जीतू सिलावट, अनुज सोनकर, चिराग काबरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply