नवविवाहित दंपति का शव फांसी पर लटकता मिला

ग्वालियर  शहर के बहोडापुर थाने के गिर्राज कॉलोनी में गुरुवार की सुबह  एक नवविवाहित जोडे का श व उसके घर में फांसी पर लटकता मिला।घटना स्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है । दोनों का ६ माह पहले ही विवाह हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बहोडापुर थाने को सूचना मिली कि गिर्राज कॉलोनी निवासी योगेश राजपूत ३० वर्ष तथ उसकी पत्नी रानी २७ साल का शव उसके घर के कमरे में फांसी पर झूल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और दोनो मृतकों के शव कब्जे में लिए। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है जिसमे रानी ने लिखा है कि उसके फफुआ ससुर के लडके कलह कराते है इस कारण वह पति पत्नी आत्महत्या  कर रहे है।प्रारंभिक जांच में पता चला कि रानी और योगेश का ६  माह पहले विवाह हुआ था। पति ऑटो चालक था। पुलिस ने दोनो के शव पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply