लहसुन की सूखी चटनी बनाने का तरीका,यह चटनी तीव्र, मसालेदार और खट्टे स्वाद का एक बेहतरीन मेल होती है, जो किसी भी डिश में ताजगी ला देती है।

लंच से लेकर डिनर तक, हर डिश में अनोखा स्वाद जोड़ देगी लहसुन की सूखी चटनी; आसान है रेसिपी
चटनी भारतीय रसोई का एक ऐसा जायका जो हर डिश को खास बना देता है। आज हम आपको लहसुन की सूखी चटनी बनाने का एक खास तरीका बताएंगे जिसे ट्राई करने के बाद आप लंच से लेकर डिनर तक हर डिश में एक नया फ्लेवर ऐड कर सकते हैं।
लहसुन की सूखी चटनी दाल, चावल, पराठे, किसी भी चीज के साथ खाई जा सकती है।
इस चटनी को बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है।
यह चटनी लंबे समय तक चलती है और इसे आसानी से स्टोर करके भी रख सकते हैं। क्या आप भी रोजाना लंच या डिनर की चिंता से परेशान रहते हैं? हर दिन नई रेसिपी ढूंढना थका देने वाला काम हो सकता है, खासकर वर्किंग लोगों के लिए, लेकिन चिंता न करें, क्योंकि हम आपके लिए एक ऐसा समाधान लेकर आए हैं जो आपके रोजमर्रा के खाने को और भी स्वादिष्ट और यूनिक बना देगा।
लहसुन की सूखी चटनी को आप एक बार बनाकर कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न केवल टेस्टी होती है बल्कि इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। यह चटनी आपके पराठे, रोटी, चावल और कई डिशेज के जायके को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है। आइए जानें इसकी आसान रेसिपी
:लहसुन की सूखी चटनी बनाने के लिए सामग्री
:लहसुन की कलियां – 2 कप (छीली हुई)
:मूंगफली – 1/2 कप
:सूखी लाल मिर्च – 4-5 (या स्वादानुसार)
:हींग – 1/4 चम्मच
:मेथी दाना – 1/2 चम्मच
:धनिया पाउडर – 1 चम्मच
:हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
:नमक – स्वादानुसार
:तेल – 2-3 बड़े चम्मच
