बिना नम्बर की बाइक समेत पकड़ शातिर अपराधी

अलीगढ़ । थाना अतरौली पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट की चोरी की बाइक समेत एक शातिर अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी अतरौली राकेश कुमार सिंह तथा उप-निरीक्षक रविन्द्र कुमार मय उप-निरीक्षक आशीष कुमार, मय हमराही अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा तत्तपरता का परिचय देते हुये द्वारा मुखबिर की सूचना पर दरगाह के पास बम्बा की पुलिया से 50 मीटर बम्बा की पटरी से प्रेमा उर्फ प्रेमसिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी बरदोई थाना सादाबाद जिला हाथरस हाल पता सुर्करा थाना इगलास गिरफ्तार किया है जो एक शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त को 02 किग्रा0 नशीला पदार्थ डायजापाम, 01 तमन्चा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मोटर साईकिल अपाचे सफेद रंग बिना नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार करने में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की ।
