पाकिस्तान की हार के बाद रोए फैंस, कहा- ये पिज्जा और बर्गर खाने में बिजी हैं, खेलेंगे कैसे?

नई दिल्लीः विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले ने जितना लोगों को रोमांचित किया. उतना ही पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया गया. विश्वकप के मुकाबले में पाकिस्तान को मिली हार के बाद फैन्स में जबरदस्त गुस्से देखने को मिल रहा है. मीम्स के साथ पाकिस्तान के क्रिकेट फैन का एक रोता हुआ वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वायरल वीडियो में फैंस ने पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि टीम के सभी प्लेयर्स मैच के दौरान बर्गर और पिज्जा खा रहे थे, सिवाय ये सोचने की मैच को जीतने की स्ट्रेटजी क्या होगी? फैंस ने कहा, ये लोग मैच के दौरान बर्गर और पिज्जा खा रहे थे, जब ये लोग बर्गर और पिज्जा खाएंगे तो हेल्थ और फिटनेस का ध्यान कैसे रखेंगे.
जब फैन्स ये सारी बातें बोल रहा है, उस वक्त आंखों से आंसू आ रहे है. वहां पर मौजूद एक शख्स फैन के आंसूओं को बार-बार पोंछ रहा है.
