छोटे भाई की जान बचाने को तेंदुए से भिड़ गया 14 वर्षीय बड़ा भाई

मुंबई, । ठाणे के करापटवाड़ी गांव में रहने वाले एक बहादुर लड़के ने अपने चचेरे भाई को मौत के मुंह से बचा लिया। घटना शुक्रवार की है 14 वर्षीय नरेश कालूराम भाला और सात वर्षीय हर्षद विटठ्ल भाला अपनी दादी के साथ मुराबाद फॉरेस्ट रेंज के पास अपने खेत पर थे। दादी खेत में काम कर रही थी और ये दोनों बच्चे पेड़ से शहतूत तोड़ रहे थे तभी झाडिय़ों के पीछे छिपे हुए तेंदुए ने हर्षद पर हमला करना शुरू कर दिया। छोटे भाई को जख्मी होता देख तेंदुए को भगाने के लिए नरेश ने पत्थर और डंडों से हमला कर तेंदुए को वहां सं भगा दिया।
जैसे ही बच्चों की दादी को इस घटना का पता चला वह तुरंत हाथ में दराती लें वहां पहुंची, तब तक तेंदुआ वहा से भाग चुका था । दादी ने जख्मी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि घटना के एक दिन बाद ही फारेस्ट टीम को ये तेंदुआ वहां से 300 मीटर की दूरी पर मृत मिला।
