रक्षा टीम की पहल से तीन परिवार उजडने से बचे

बिलासपुर। पारिवारिक विवाद के तीन अलग मामलों को रक्षा टीम ने समझाईस देकर परिवारों को बिखरने से बचाया है। इस मामले में महिलाओं की रिपोर्ट पर महिला रक्षा टीम ने परिवार के बीच उपजे झगड़े को शांत कराया और हंसी खुशी रूठे हुए परिवार को घर भेजा। इसमें पहला मामला के ग्राम सरवन निवासी गीता स्यामल पति प्रभात स्यामले, उम्र २९ वर्ष ने अपने पति की शिकायत की थी, वहीं दूसरे मामले में रतनपुर निवासी लक्ष्मी पटेल पति लच्छू पटेल ,उम्र३८ वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तरह तीसरा मामला रतनपुर निवासी प्रीति यादव पति पुष्पराज यादव, उम्र २८ वर्ष की है। इन तीनों मामलों में महिला रक्षा टीम ने अहम भूमिका निभाते हुए पति और पत्नी के घर को बिखरने से बचाया है, पति-पत्नी के मध्य एक छोटी गलतफहमी या मनमुटाव कभी कभी किसी बड़ी घटना का रूप ले लेता है या ऐसा न भी हो कई मामलों में परिवार टूट जाता है जिसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव उनकी सन्तान के साथ- साथ समाज पर भी पड़ता है। ऐसे ही घटनाओं को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक ने संवेदना और रक्षा टीम का गठन किया है और अपनी इन दायित्वों को बखूबी निभाते हुए रतनपुर रक्षा टीम ने न केवल पीडि़त महिलाओं को संबल दिया बल्कि उनका घर भी टूटने से बचाने में सहयोग किया। तीनों दम्पत्ति ख़ुशी-ख़ुशी लिखित सुलहनामा करके घर गए हैं साथ ही उनके पतियों को भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गयी है कि घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।
