राजधानी में बीते 24 घंटो मे सामने आई बलात्कार की चार घटनाये

भोपाल। राजधानी में बीते 24 घंटो के बीच शहर के अलग अलग थाना इलाको में बलात्कार के चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार शाहजहांनाबाद में जहॉ बुआ के घर रुकी एक नाबालिग किशोरी के साथ में परिचित युवक ने बलात्कार कर दिया। वही रातीबढ़ में एक कॉलेज छात्रा को ममेरे भाई ने अगवा करने के बाद में 15 दिन तक अलग-अलग शहरो मे ले जाकर रेप किया। गौतम नगर में पति के दोस्त ने विवाहिता की अस्मत को घर में घुसकर तार-तार कर दिया। तलैया में तलाकशुदा युवती को पूर्व पड़ोसी ने हवस का शिकार बना डाला। चारों मामलों में पुलिस ने बलात्कार के प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। चारों में से एक भी आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार 17 साल की किशोरी तलैया इलाके मे रहती है। वह आठवीं तक पढऩे के बाद में पढ़ाई छोड़ चुकी है। वही आरोपी सलमान बरखेड़ी का रहने वाला है। फोन पर दोनों में दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों सोशल मीडिया पर भी संपर्क में रहने लगे थे। पीडीता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत मे बताया की बीती चार जून को वो मदर इंडिया कॉलोनी में रहने वाली बुआ के घर त्योहार मनाने के लिए मेहमान गई थी। जहां वह नौ जून तक मेहमान रही। वही आरोपी को जब इस बात की जानकारी मिली तो वो उससे मिलने पहुंचा और बुआ के घर में मौका पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। जिसके बाद में लड़की ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को मामला दर्ज होने की भनक लग गई थी। उसके घर बीती रात दबिश दी गई। जहां से वह फरार हो चुका था। उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply