ऑनलाइन ठगी व अन्य घटनाओं को लेकर लोग रहें सजग 

बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर आज गौरेला के ग्राम मेढुका, तिफरा बस्ती तोरवा बस्ती और चकरभाठा के गोदरी गांव में पुलिस अधिकारियों द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। इस दौरान ग्रामीणों पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात व्यवस्था का पालन करने से दुर्घटना नहीं होती। वहीं लोगों को यह भी बताया गया कि एटीएम ठगी से लोग सावधन रहें। लालच और मोबाइल से लाटरी लगने की सूचना आने पर लोग झांसे में न आएं। अधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं  से यह भी कहा कि अपने बालक-बालिकाओं के प्रति सजग रहें और कोई भी घटना होती है तो पुलिस की डायल ११२ को तत्काल सूचना दें। ११२ में तैनात जवान आपके घर तक तत्काल पहुंच जाएंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा ने बताया कि नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जन चौपाल की शुरूआत की गई है जो लगातार चलती रहेगी।

Leave a Reply