बेल्जियम पर्यटकों की बढ़ती संख्या से परेशान

ब्रसेल्स । हर देश पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के जतन में लगा है, वहीं बेल्जियम एकमात्र देश है जो पर्यटकों की संख्या से परेशान है और पर्यटकों की आमद पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। ब्रजेस अपनी मध्यकालीन इमारतों के जाना जाता है। 2000 में उसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था। पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने करने वाला वह यूरोप का दूसरा शहर है। इससे पहले एम्सटर्डम ने ज्यादा पर्यटकों की आमद को देखते हुए टूरिस्टों को लुभाने वाले विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया था। स्थानीय अफसरों का मानना है कि लोकप्रियता के साथ चुनौतियां भी आती हैं। ब्रजेस के मेयर डर्क द फॉ ने कुछ ऐसे नियम बनाए हैं जिनसे शहर में पर्यटकों की तादाद पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब शहर लाने वाले यातायात के साधनों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जाएगा। साथ ही जीब्रग पोर्ट पर क्रूज की संख्या कम की जाएगी। फिलहाल पोर्ट पर एक वक्त में 5 शिप होते हैं, इनकी संख्या घटाकर 2 की जा रही है। क्रूज कंपनियों को वीकेंड के बजाय हफ्ते के बीच में शिप खड़ा करने के लिए कहा जाएगा, ताकि एक बार में भीड़ को आने से रोका जा सके।

Leave a Reply