निगम अमले ने स्नेह नगर में नाले पर से हटाए अतिक्रमण अन्य क्षेत्रों से भी हटाए अतिक्रमण

भोपाल । नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा नालों की भुमि कर किये गए अतिक्रमणों को हटाने की संयुक्त कार्यवाही में सोमवार को निगम अमले ने वावडिया कला क्षेत्र स्थित स्नेह नगर में नाले पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्मित बाउड्री वॉल, कमरों आदि सहित सात निर्माणें को हटाया और स्नेह नगर की पुलिया का मोहरा भी खुलवाया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव भवन अनुज्ञा शाखा के सहायक यंत्री महेश सिरोहिया सहित अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने सी.एम.हेल्प लाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत कर जागृति कॉलोनी पुष्पा नगर ऐशबाग तथा जैन मंदिर चौक बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाया जबकि न्यू कबाडखाना क्षेत्र में कबाडी की दुकान वालों द्वारा किये गए अतिक्रमणो को हटाया। निगम अमले ने लिंक रोड नं 01 , 02, 03, अशोका गार्डन चौराहा, पिपलानी पेट्रोल पम्प, अयोध्या बायपास ,करोंद चौराहा आदि क्षेत्रों में सड़कों फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर यातायात को बाधित करने वालो के ठेले गुमठी सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को हटाया।
